बर्फी खास सिंघाडे की आज बनायें पूरे 9 दिन खायें-व्रत- special
Navratri Vrat Singhare ki barfi recipe
बर्फी के लिये आवश्यक सामग्री :- Ingredients for Singhara Atta Burfi
घी - Ghee - 80 ग्राम
सिंघाड़ा आटा - Water Chestnut Flour - 1 कप (150 ग्राम)
नारियल का बुरादा - Desiccated Coconut - 1/2 कप (40 ग्राम)
बादाम पाउडर - Almond Powder - 1/4 कप (30 ग्राम)
दूध - Milk - 1/2 लीटर, फुल क्रीम
चीनी - Sugar - 3/4 कप (150 ग्राम)
छोटी इलायची - Cardamom - 4, दरदरी कुटी हुई
बादाम कतरन - Almond Flakes
सिंघाडे के आटे की बर्फी बनाने की विधि :- Process of making Singhare ki Barfi
कढ़ाही में 3-4 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए. गरम घी में 1 कप सिंघाडे का आटा डाल कर लगातार चलाते हुए लो-मीडियम फ्लेम पर भूनिए. अगर घी कम पड़े तो और डाल दीजिए. घी के अलग होने तक आटे को भून लीजिए. भुन जाने पर इसमें ½ कप नारियल का बुरादा डाल कर 1 मिनट लगातार चलाते हुए भूनिए.
1 मिनट बाद इसमें ¼ कप बादाम पाउडर डाल कर 1 मिनट लगातार चलाते हुए भूनिए. भुन जाने पर फ्लेम बंद करके इसे प्लेट में निकाल लीजिए. अब उसी कढ़ाही में ½ लीटर फुल क्रीम दूध डाल कर तेज़ फ्लेम पर उबाल आने तक पकाएं. उबाल आने पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए लगभग आधा बचने तक और गाढ़ा होने तक पकाएं.
दूध के गाढ़ा होने पर इसमें ¾ कप चीनी डाल कर दूध में घुलने तक पकाएं. चीनी के घुल जाने पर इसमें भुना हुआ आटा डालिए, फ्लेम मीडियम कर लीजिए. अब इसे लगातार चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं. हल्का गाढ़ा होने पर इसमें 4 दरदरी कुटी हुई इलायची डाल कर अच्छे से मिलाते हुए पकाएं.
मिश्रन के गाढ़ा होने पर फ्लेम बंद कर दीजिए. ट्रे पर बटर पेपर रख कर इसपर घी से ग्रीस कीजिए. अब मिश्रन को बटर पेपर पर डाल कर फैलाएं. इसे हल्का मोटा फैलाना है. फैलाने के बाद इसपर बादाम कतरन डाल कर चम्मच से हल्का दबाएं. इसे 2 घंटे के लिए जमने के लिये रख दीजिए. फिर इसे काट कर बर्फी परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव :- Suggestions
सिंघाडे के आटे को लो–मीडियम फ्लेम पर भूनना है.
दूध को गाढ़ा होने तक और आधा बचने तक पकाना है.

Post a Comment