चूरमा लड्डू बिना तेल-कम घी के
Holi Special Churma Ladoo Recipe Without Frying
चूरमा लड्डू बिना तेल-कम घी के, गुड़ व चीनी के
आवश्यक सामग्री:-
( Besan Churma Laddu )
बेसन - Gram Flour - 2 कप (250 ग्राम)
सूजी - Semolina - ½ कप (90 ग्राम)
घी - Ghee - ¾ कप (180 ग्राम)
दूध - Milk - ½ कप+2 बड़े चम्मच
काजू - Cashew - 2 बड़े चम्मच, बारीक कटे हुए
बादाम कतरन - Almond Flakes - 2 बड़े चम्मच
नारियल का बुरादा - Desiccated Coconut - ¼ कप
गुड़ - Jaggery - ¾ कप (150 ग्राम)
छोटी इलायची - Cardamom - 1 छोटी छम्मच
बूरा - Boora or Sugar Powder - 1 कप (150 ग्राम)
डो बनाने की विधि:- Process of making the Dough
परांठे सेकने की विधि :- Process of making the Parathas
डो को हल्का मसल कर इस को 4 हिस्सों में तोड़ लीजिए. फिर एक लोई उठा कर इसे गोल करके पेड़े जैसा बनाएं. इसे हल्का मोटा बेल लीजिए, किनारे फटे हुए हों तो कोई दिक्कत नहीं है. अब तवा को हल्का गरम करके इसमें थोड़ा घी डाल कर परांठे को तवे पर डाल कर पलटते हुए दोनों ओर भूरी चित्ती आने तक सेकिए.
सेकने पर इसे उतार कर बाकी भी इसी तरह सेक लीजिए. सभी परांठे सेक लेने पर इन्हें एक ट्रे में रख कर तोड़ लीजिए. फिर इसे हल्का ठंडा होने के लिए रख दीजिए.
चूरमा लड्डू के लिए मिश्रन बनाने की विधि :- Process of making Mixture for Ladoo
ड्राई फ्रूट्स भूनने की विधि :- Process of roasting Dry Fruits
गुड़ वाले चूरमा लड्डू बनाने की विधि :- Process of making Jaggery Churma Ladoo
पेन में ¾ कप गुड़ और 1 बड़े चम्मच पानी डाल कर इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए गुड़ के पूरी तरह पिघलने तक पकाएं. गुड़ के पिघल जाने पर फ्लेम को बंद करके इसे हल्का ठंडा होने दीजिए. हल्का ठंडा होने पर बाउल में रखे हुए चूरमा में बीच में जगह बनाएं.
अब गुड़ की चाश्नी को छानते हुए इसमें डालिए. साथ ही इसमें ½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी इलायची डाल कर इन्हें अच्छे से मिलाएं. मिश्रन के हल्का ठंडा होने पर इसके जितने बड़े या छोटे लड्डू बनाना चाहें बांधिए. इस तरह गुड़ वाले बेसन के चूरमा लड्डू बनकर तैयार हो जाएँगे.
चीनी वाले चूरमा लड्डू बनाने की विधि :- Process of making Sugar Churma Ladoo
बाउल में बचाया हुआ चूरमा, 1 कप बूरा, भुने हुए ड्राई फ्रूट्स और ½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी इलायची डालिए. इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 2 बड़े चम्मच घी और 1 बड़े चम्मच दूध डाल कर अच्छे से मिलाएं. अब जितने बड़े या छोटे लड्डू बनाना चाहें बांधिए. इस तरह चीनी वाले बेसन के चूरमा लड्डू बनकर तैयार हो जाएँगे.
इन्हें होली के दिन मेहमानों और परिवार वालों को परोसिए और इनके स्वाद का आनंद लीजिए.
सुझाव :-Suggestions
डो को हल्का सख्त गूंधना है.
परांठे सेकते समय फ्लेम लो-मीडियम रखनी है. एक परांठा 7-8 मिनट में सिक कर तैयार हो जाएगा.
गुड़ की चाश्नी बनाते समय पानी 1 बड़े चम्मच नाप कर डालना है.

.png)
%20(1).png)
Post a Comment