चिली पोटैटो
हम भारतीय हमेशा से ही मसालेदार चटपटे और स्वादिष्ट खाने के शौकीन रहे है और जब सामने ऐसा खाना रखा है तो हम चाह कर भी अपने आप को रोक नहीं पाते है. हालाकि बाहर बाहर कई चटपटी और मसलेदाल खाने की डिश मिल जाती है लेकिन घर के खाने की बात ही कुछ ओर है जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्थी भी होता है. अगर आप भी चटपटे और मसालेदार खाने के शौकीन है तो ये लेख सर्फ आपके लिए है क्योंकि यह हम आपको बताने वाले है ऐसी 5 डिश जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्थी भी है.
Chili Potato
जब भी कुछ चटपटा और मसालेदार खाने का मन करे तो चिली पोटैटो को याद कीजिए. यह बहुत आसानी से घर पर बनाएं जाने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन है.
सामग्री
- 2 आलू
- 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर (मक्के का आटा)
- 1 कटा हुआ प्याज
- 2-3 कटी हुई हरी मिर्च
- 1 कटी हुई शिमला मिर्च
- 1 कटी हुई गाजर
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 4-5 चम्मच शेजवान सॉस
- स्वादानुसार नमक
- अदरक
- लहसुन
- तेल
बनाने की विधि
- सबसे पहले आलू को छील लें और उन्हें लंबे आकार में काट लें.
- अब आलू को अच्छी तरह धो कर सूखने के लिए रख दें.
- इसके बाद कटे हुए आलू को मक्के के आटे में डालकर उसे अच्छे से मिला लें जिससे आटा आलू में अच्छे से लग जाए.
- अब कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करे और आलू को फ्राई करें.
- इसके बाद अलग से एक कढ़ाई में तेल डालकर उसमे अदरक लहसुन का पेस्ट डाले फिर कटा हुआ प्याज और मिर्ची डालें.
- प्याज भुनने के बाद इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और गाजर डाले और थोड़ी देर ढककर पकने दें.
- अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर, टमैटो सॉस और शेजवान सॉस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- आखिर में इसमें फ्राई आलू डाल कर अच्छे से मिला लीजिए.
- तैयार है चटपटा, मसालेदार चिली पोटैटो.
सुझाव :- Suggestions
बनाएं और उसके स्वाद का आनंद लें.....


Post a Comment