Punjabi Special: इस वीकेंड इन पंजाबी डिशेज को आप भी घर पर करें ट्राई

 Punjabi Special :-

'यार, पंजाबी खाना खाने का एक अलग ही मज़ा है! कभी-कभी एक से दो बार भी पंजाबी व्यंजन खाने के बाद मन नहीं भरता है! हां यार! तुम सही बोल रहे हो! वैसे पंजाबी व्यंजन होता ही इतना लाजवाब है कि दिन में कई बार खाने का मन करता है!' कुछ पंजाबी भोजन को टेस्ट करने के बाद शायद आप भी कुछ इसी तरह से अपने दोस्त या पार्टनर के साथ बातचीत करते होंगे।


वैसे, आपने सरसों का साग और मक्के की रोटी तो कई बार टेस्ट की होगी लेकिन, आप भी पंजाबी डिश खाने के शौक़ीन हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ अन्य टेस्टी और लजीज पंजाबी डिशेज की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से बना के घर में सभी को टेस्ट करा सकती हैं। आइए इन डिशेज की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

पंजाबी स्टाइल कढ़ी पकोड़ा

कढ़ी के लिए::-
  • दही - २ कप
  • बेसन (चने का आटा) - १/२ कप
  • नमक - स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर - १/२ छोटी चमच
  • लाल मिर्च पाउडर - १ छोटी चमच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - १ छोटी चमच
  • तेल - १ बड़ा चमच
  • पानी - ३-४ कप
  • हरी मिर्च - २-३, काटी हुई
  • कढ़ी पत्ता - ४-५, छोटे टुकड़े में काटा हुआ

पकोड़े के लिए:-
  • बेसन - १ कप
  • हरा धनिया (कटा हुआ) - २ बड़े चमच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - १ छोटी चमच
  • लाल मिर्च पाउडर - १/२ छोटी चमच
  • नमक - स्वादानुसार
  • बारीक कटा हुआ प्याज़ - १/२ कप
  • हरी मिर्च (कटी हुई) - १-२
  • तेल - पकोड़े तलने के लिए

कढ़ी पकोड़े बनाने की विधि:-
  1. सबसे पहले, एक बड़े पातेल में दही को अच्छे से फेंट लें। फिर इसमें बेसन, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।

  2. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए, उसमें कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें।

  3. अब धीरे-धीरे दही का मिश्रण डालें। ध्यान रखें कि गैस धीमी होनी चाहिए ताकि कढ़ी फट न जाए।

  4. कढ़ी को हल्के धीमी आंच पर उबालें, लगभग २०-३० मिनट तक, बीच-बीच में चलाते रहें।

  5. इस बीच, पकोड़े बनाने के लिए एक बड़े बाउल में बेसन, हरा धनिया, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, प्याज़ और हरी मिर्च मिलाएं।

  6. पानी डालकर एक गाढ़ा बैटर तैयार करें।

  7. गरम तेल में चमच से पकोड़े डालें और सुनहरा ब्राउन होने तक तलें।


  8. तले हुए पकोड़े कढ़ी में डालें और कुछ समय के लिए रखें ताकि पकोड़े कढ़ी में स्वादिष्ट बन जाएं।

  9. गरमा-गरम कढ़ी पकोड़ा तैयार है। इसे चावल के साथ परोसें और आनंद लें।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.