15 मिनट में मसाला डोसा बनाने की विधि :-
मसाला डोसा रेसिपी (Masala dosa Recipe)
मसाला डोसा बनाने के लिए सामग्री: मसाला डोसा एक स्टफड डोसा रेसिपी है। इसमें आलूओं को प्याज, हल्के मसाले, कढ़ीपत्ता और सरसों के दाने डालकर स्टफिंग तैयार की जाती है। चावल के बैटर से क्रिस्पी डोसा तैयार करके इस स्टफिंग को उसमें रखा जाता है।
मसाला डोसा की सामग्री;-
- 2 कप (हल्के उबले हुए) चावल
- 1/2 कप धुली उड़द
- 1/2 टी स्पून मेथी दाना
- 2 टी स्पून नमक
- डोसा पकाने के लिए तेल
- मसाला बनाने के लिए:
- 500 ग्राम उबालकर, टुकड़ों में कटे हुए आलू
- 1 1/2 कप प्याज , कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून सरसों के दाने
- 6-7 कढ़ीपत्ता
- 2 टी स्पून नमक
- 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 कप पानी
मसाला डोसा बनाने की विधि:-
चावल को धोकर एक बर्तन में भिगो दें , दाल और मेथी दाने को दूसरे बर्तन में 5 से 6 घंटे या फिर पूरी रात के लिए भिगोएं। मौसम के अनुसार।
दाल को स्मूद पीस लें। इसके बाद चावल को पीसकर बैटर तैयार कर लें।
इसमें नमक और पानी डालकर बैटर को थोड़ा पतला कर लें। इसे खमीर होने के लिए पूरी रात ऐसे ही रखें या मौसम के अनुसार थोड़ा स्पन्जी होने दें।
अगर बैटर गाढ़ा लगे तो इसे पतला करने के लिए थोड़ा पानी डाल लें। तवा गर्म करने और ब्रुश की मदद से उस पर तेल लगाएं। जब यह पूरी तरह गर्म हो जाए तो इस पर थोड़ा पानी छिड़के और तुरंत इस पर बैटर डालकर फैलाएं, इसे गोलाकार दें।
इसे बहुत तेजी से करे इसके लिए बहुत प्रैक्टिस की जरूर है।
डोसे को फैलाने के बाद आंच को धीमा कर दें और किनारों पर थोड़ा तेल डालें ताकि डोसा अच्छे से सिक सके।
जब किनारे हल्के ब्राउन होने लगे तो पतली करछी से डोसे को हटाएं। डोसे के बीच में स्टफिंग रखें और उसे फोल्ड कर दें।
चटनी और सांभर के साथ सर्व करें।
मसाला फीलिंग बनाने के लिए:
1.
पैन गर्म करें और इसमें सरसों के दान, प्याज, कढ़ीपत्ता और हरी मिर्च डालें और तेज आंच पर भूनें तब तक भूने जब तक प्याज ट्रांसपेरेंट न हो जाए।
2.
इसमें नमक और हल्दी डालकर अच्छे मिक्स करें, आलू डालने से पहले।
3.
आलूओं को अच्छे से मिक्स करे और इसमें थोड़ा पानी डालकर 2 से 3 मिनट के लिए पकाएं।
मसाला डोसा को कैसे सर्व करें: सांभर के साथ डोसे का बेस्ट कॉम्बिनेशन होता है। इसके साथ आप नारियल की चटनी भी सर्व कर सकते हैं।
मसाला डोसा को कैसे सर्व करें: सांभर के साथ डोसे का बेस्ट कॉम्बिनेशन होता है। इसके साथ आप नारियल की चटनी भी सर्व कर सकते हैं।
.png)
.png)
Post a Comment