बिल्कुल बाज़ार जैसा आएगा स्वाद इस ट्रिक से बनाएं आलू के चिप्स,

आलू के चिप्स


अगर आप घर पर बाज़ार जैसे आलू के चिप्स बनाना चाहती हैं तो इन ट्रिक्स का इस्तेमाल जरूर करें। आपको बाज़ार वाले चिप्स जैसा टेक्सचर और स्वाद मिलेगा। 


घर पर अगर आप चिप्स बनाने के बारे में सोच रही हैं तो आपको कुछ खास ट्रिक्स के बारे में पता होना चाहिए। सबसे पहली ट्रिक ये है कि आप किस तरह के आलू का इस्तेमाल करें जिससे चिप्स बिलकुल अच्छे बनें। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वही ट्रिक जो आपके घर वाले चिप्स में भी बाज़ार के चिप्स जैसा स्वाद देगी।

बच्चों को चिप्स बहुत पसंद होते हैं और बाज़ार से इसे खरीदना सही नहीं माना जाता है। बच्चों को कई बार चिप्स खाने से मना करना बहुत मुश्किल होता है। हमने कुछ दिनों पहले एक स्टोरी की थी जिसमें ये बताया गया था कि आखिर बाज़ार से लाए गए पैकेट वाले चिप्स क्यों अच्छे साबित नहीं हो सकते हैं और उसकी जगह घर के चिप्स खाना कितना अच्छा हो सकता है।

चिप्स घर पर बनाते समय सबसे जरूरी बात ये है कि आपको आलू का ध्यान देना चाहिए। अगर आप सही तरह का आलू चुनेंगे तो आपको चिप्स बनाने में बिलकुल भी तकलीफ नहीं होगी और चिप्स बेहद क्रिस्पी भी बनेंगे।

जो आलू जल्दी लाल हो जाते हैं वो मीठे आलू होते हैं और इसलिए उनसे चिप्स बनाने में अच्छा स्वाद नहीं आता है। हां, मिट्टी वाले आलू को बहुत अच्छे से धोना होगा क्योंकि इसमें मिट्टी ज्यादा होती है पर ये मेहनत रंग जरूर लाएगी।


 चिप्स को सुखाने के पहले 2 मिनट उबालें:-

आपको चिप्स सुखाने या तलने के पहले सिर्फ 2 मिनट के लिए उबाल लेना चाहिए। इसे कैसे करना है ये हमने नीचे रेसिपी में बताया है।

सामग्री-

  • 500 ग्राम आलू (जैसे हमने बताए हैं वैसे ही)
  • तलने के लिए तेल
  • पानी जरूरत के अनुसार
  • मसाला (जो भी आप चाहें)
विधि:-

  • सबसे पहले आलू को अच्छे से धोकर छील लेना है। अगर आपके आलू में जरा भी मिट्टी रह जाती है तो चिप्स अच्छे नहीं बनेंगे।
  • इसके बाद आलू को चिप्स कटर की मदद से सीधे ठंडे पानी में काटिए। आपको बहुत ज्यादा ठंडा पानी भी इस्तेमाल नहीं करना है, लेकिन पानी का तापमान वैसा रहना चाहिए जैसे मटके के पानी का होता है।
  • आपको बहुत पतली-पतली चिप्स नहीं बनानी है क्योंकि अगर आप बहुत पतली बनाएंगे तो ये क्रिस्पी नहीं बनेगी।
  • अब आपको दो तीन बार पानी में धो लेना है ताकि चिप्स में से स्टार्च निकल जाए।
  • अब आप उबलते हुए पानी में चिप्स को डालकर सिर्फ 2 मिनट के लिए उबाल लें। आप सोच रहे होंगे कि हमने ऐसा क्यों किया तो ये तकनीक आपको बाज़ार जैसे चिप्स बनाने में मदद करेगी। पर ध्यान रहे कि ये 2 मिनट से ज्यादा न हो। ऐसा करने से सुखाते समय चिप्स लाल नहीं होंगे।
  • अभी तक आपको नमक इस्तेमाल नहीं करना है। इसे उबालने के बाद आप एक साफ किचन टॉवल में डाल लें ताकि एक्सट्रा मॉइश्चर निकल जाए।
  • अब आप या तो इन्हें ऐसे ही सुखा कर रख सकते हैं (धूप में सुखाएं) या फिर आप इन्हें पंखे में सुखाकर इन्हें तल सकते हैं।
  • अब गर्म तेल में चिप्स को डालें और फिर तल लें।

  • आप ऊपर से कोई भी मसाला, नमक आदि डालकर खा सकते हैं। आप चाहें तो बाज़ार के चिप्स की तरह कोई मसाला पाउडर आदि डाल सकते हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें Desi Delight Recipe  से।

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.