मिर्च का पकौड़ा तीन तरह से बनाए जा सकते हैं
मिर्च का पकौड़ा - 3
अगर आप मिर्च के पकोड़े घर पर बनाना चाहती हैं तो आप इन तीन रेसिपीज को ट्राई कर सकती हैं।
अगर भरी गर्मियों को छोड़ दिया जाए तो उसकी जगह हर मौसम में मिर्ची पकोड़े खाना बहुत अच्छा लगता है। मिर्ची के पकोड़े काफी स्वादिष्ट लगते हैं और अलग-अलग कई तरह से इन्हें बनाया जा सकता है। मिर्ची के पकोड़े की रेसिपी हर प्रांत में अलग हो सकती है और अधिकतर जगह इसका स्वाद तीखा और खट्टा होता है। अगर आपसे पूछा जाए कि आपको कैसे पकोड़े खाना पसंद हैं तो आपका जवाब क्या होगा?
हर किसी का अपना अलग स्वाद होता है और ऐसे में कोई एक रेसिपी भला कैसे चल सकती है। तो क्यों न आज हम तीन तरह से मिर्च के पकोड़े बनाना सीखें? आज हम आपको राजस्थानी, आंध्रा स्टाइल और सिंधी स्टाइल मिर्च के पकोड़े की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
राजस्थानी मिर्च पकोड़ा-
राजस्थानी मिर्च पकोड़ा अमचूर के स्वाद से भरपूर होता है और इसे मारवाड़ी मिर्च भजिया भी कहा जाता है। इस पकोड़े में अमचूर बहुत अहम इंग्रीडिएंट होता है।
सामग्री-
1 कप बेसन, 1 चुटकी हींग, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चुटकी बेकिंग सोडा, नमक स्वादानुसार, 4-5 बड़ी वाली मिर्च, तलने के लिए तेल
स्टफिंग के लिए-
250 ग्राम आलू, 1 हरी मिर्च कटी हुई, 2 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया, 1/2 चम्मच सौंफ के दाने, 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच अमचूर, 1/4 छोटा चम्मच जीरा, 1 चुटकी हींग, नमक स्वादानुसार
विधि-
- सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धोकर उसके बीज निकाल कर सूखने के लिए रख दें।
- अब आलू उबाल कर मैश कर लें। इसमें स्टफिंग के लिए इकट्ठा किए हुए सारे इंग्रीडिएंट्स डालें और अच्छे से मैश करें।
- अब आप आलू के मिक्सचर को हरी मिर्च में भरें और अलग रख दें।
- एक बड़े बर्तन में बेसन, हींग, लाल मिर्च, थोड़ा सा तेल, 1/2 कप पानी मिलाकर बैटर तैयार करें। ये बैटर गाढ़ा होना चाहिए।
- अब इसमें मिर्च को अच्छे तरह डुबोएं और तेल में डीप फ्राई करें।
सिंधी स्टाइल मिर्च पकोड़ा-
सामग्री-
4-5 मोटी वाली हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला, 2 छोटे चम्मच नींबू का रस, 1.5 कप बेसन, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर (ऑप्शनल), बेकिंग सोडा एक चुटकी, अजवाइन (ऑप्शनल), तलने के लिए तेल
स्टफिंग के लिए-
चाट के लिए आप कोई भी स्टफिंग इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी पसंद की चटनियां, दही, बूंदी, नमकीन आदि कुछ भी इस्तेमाल करें या इसे ऐसे ही खा लें।
विधि-
ये शायद सबसे आसानी से बनने वाला पकोड़ा होगा और आप इसे बिना स्टफिंग के भी खा सकते हैं।मिर्च को धोकर और उसके बीज निकाल कर अलग रखें और फिर बैटर तैयार करें।
तेल को गरम होने चढ़ा दें और बाकी बैटर से गाढ़ा पेस्ट बनाएं और मिर्च को इसमें कोट करके तल लें।
एक और तरीका हो सकता है जिसमें मिर्च को नींबू और चाट मसाले से कोट करने के बाद 1-2 घंटे के लिए रख दिया जाता है। इससे मिर्च की स्किन थोड़ी सॉफ्ट हो जाती है और नींबू का फ्लेवर अंदर तक जाता है।
इन तीनों तरह की रेसिपी में मिर्च के इंग्रीडिएंट्स को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया गया है। बस इंग्रीडिएंट्स बदल देने से ही स्वाद में कितना अंतर आएगा ये आप खुद ट्राई करके देख लें।
आंध्रा स्टाइल पकोड़ा-
सामग्री-
4-5 मोटी वाली मिर्च, 3/4 कप बेसन, 1.5 चम्मच सूजी या चावल का आटा, नमक स्वादानुसार, 1/2 छोटा चम्मच अजवाइन, 1/4 छोटा चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट (ऑप्शनल), 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चुटकी कुकिंग सोडा, तलने के लिए तेल
स्टफिंग के लिए-
1 बारीक कटा प्याज, 2 चम्मच बारीक कटा धनिया, 1 हरी मिर्च कटी हुई, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
विधि-
- सबसे पहले पकोड़े का बैटर तैयार करें। इसके लिए बेसन, चावल का आटा, नमक, अजवाइन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, कुकिंग सोडा आदि को एक साथ मिला लें।
- अब मिर्च को बीच में से काटकर उसके सारे बीज निकाल लें और थोड़ा सा नमक लगाकर बैटर में डुबाएं।
- अब इसे तल लें।
- आपको बस ऊपर से सारी स्टफिंग डालनी है। आप अपने पसंद की स्टफिंग्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको ये व्यंजन विधि अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें desi delight recipes से।
.png)
.png)
.png)
Post a Comment