फ्रेंच फ्राइज़ -रेसिपी

आज हम आपको फ्रेंच फ्राइज़ बनाना सिखाएंगे। इसे बनाना बेहद ही आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी। 



फ्रेंच फ्राइज़ एक प्रसिद्ध स्नैक है जो आमतौर पर आलू से बनता है। इसमें आलू को लम्बे तुकड़ों में काटकर गरम तेल में तला जाता है जिससे ये खासतौर पर क्रिस्पी होते हैं। फ्रेंच फ्राइज़ को साधारण  नमक या अन्य मसाले लगाकर स्वादिष्ट बनाया जाता है, और कई बार ये ताजा या फिर उसे गरमा गरम सर्व किया जाता है।

हम में से ज्यादातर लोगों को फ्रेंच फ्राइज़ बहुत पसंद है! हर बार जब हम किसी कैफे में जाते हैं, तो हम हमेशा अपने नॉर्मल ऑर्डर के साथ-साथ फ्रेंच फ्राइज़ भी ऑर्डर करते हैं। इसके साथ ही फ्रेंज फ्राइज़ बच्चों का भी सबसे पसंदीदा स्नैक बन गया है। लेकिन हर बार बाहर से मंगवाने से बेहतर है कि आप इसे घर पर बनाएं। फ्रेंच फ्राइज़ बनाने में बेहद आसान होते हैं। फ्रेंज फ्राइज़ बनाने के लिए आपको केवल कुछ ही चीजों की आवश्यकता होती है। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए। 


सामग्री

  • 4 आलू
    1 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर
    1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
    1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
    1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
    3 बड़े चम्मच लहसुन पाउडर
    1 छोटा चम्मच अजवायन पाउडर
    1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
       चुटकी भर हल्दी
      आवश्यकता अनुसार नमक
       तलने के लिए तेल


    विधि:-

    • Step 1 :

      आलू को धोकर छील लें। इन्हें पतले फ्राइज़ में काट लें।

    • Step 2 :

      आलू को गर्म पानी में कुछ मिनट के लिए भिगो दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। किचन टॉवल से आलू को सूखा लें।

    • Step 3 :

      एक पैन में तेल डालकर आलू को गोल्डम और क्रिस्पी होने तक तल लें।

    • Step 4 :

      एक कटोरे में काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, जीरा पाउडर, दालचीनी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अजवायन पाउडर और आवश्यकतानुसार नमक मिलाकर पेरी पेरी मसाला बना लें।

    • Step 5 :

      पेरी-पेरी मसाले को सभी फ्राइज़ पर छिड़कें और फिर अच्छे से मिला लें।

    • Step 6 :

      गरमा गरम फ्रेंच फ्राइज़ को टमॅटो कैचप के साथ परोसें।

    • Step 7 :

      अगर आपको रेसिपी अच्छी लगी हो तो हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट Desi Delight recipes के साथ।

    कोई टिप्पणी नहीं

    Blogger द्वारा संचालित.