क्या आपने कभी ये आलू टिक्की खाई है इसे खाते ही सभी चाट भूल जाओगे

 आलू टिक्की 

गोल गप्पे की ही तरह आलू टिक्की भी भारतीय लोगों के फेवरेट स्ट्रीट फूड में से एक है। शादी हो या फिर को पार्टी आपको आलू टिक्की का स्टॉल दिखाई ही दे जाएगा। आलू टिक्की पर डाले जाने वाली हरी चटनी और दही इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। आप चाहे तो सिर्फ 35 मिनट में आलू टिक्की को आसानी से घर पर बना सकते हैं।


आलू टिक्की की सामग्री:-

  • 1 टी स्पून काली मिर्च
  • 2 टी स्पून साबूत धनिया
  • 2 टी स्पून जीरा
  • 2 टी स्पून तेल
  • 1/2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 आलू, मैश
  • 1 कप मटर (उबले हुए)
  • 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट
  • 1 टी स्पून नमक
  • 1 टी स्पून हरी मिर्च
  • 1 टी स्पून हरा धनिया
  • 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 2 टेबल स्पून आटा

आलू टिक्की बनाने की वि​धि:-


एक पैन लें उसमें काली मिर्च, साबूत धनिया और जीरा डालकर भूनें।

थोडी देर इन्हें ठंडा होने बाद मिक्सी में पीस लें। एक पैन में तेल लें।
अब इस पैन में प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तब भूनें।











एब बाउल में मैश किए हुए आलू, उबले मटर, अदरक का पेस्ट, फ्राई प्याज, नमक, मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर और तेल लें।











इसमें आटा डालकर अपने हाथ से अच्छी तरह मिलाएं।
इस मिश्रण की गोलाकार की टिक्की बनाएं।एक पैन में तेल लें और टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।















इन गर्मागर्म टिक्कियों को आप केचअप यह फिर धनिये की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.