वेजी पिज़्ज़ा रेसिपी | घर का बना वेज पिज़्ज़ा Homemade Veg Pizza.


वेज पिज़्ज़ा (veg pizza recipe in Hindi)


सामग्री:-
  1. 4 पिज़्ज़ा बेस
  2. 1 शिमला मिर्च छोटे पीस में कट
  3. 2 प्याज स्लाइस में कटा हुआ
  4. 1 टमाटर स्लाइस में कटा हुआ
  5. 1 कटोरी स्वीटकॉर्न उबाल हुआ
  6. 4 चम्मच बटर
  7. 5 चम्मच पिज़्ज़ा टाॅपिंग
  8. 1 कप किस हुआ अमूल चीज़
  9. आवश्यकतानुसार चिली फ्लेक्स
  10. आवश्यकता अनुसार ओरिगेनो
  11. आवश्यकतानुसार टोमाटोसाॅस

कुकिंग निर्देश

सभी आवश्यक सामग्री को निकाल ले ।

पिज़्ज़ा बेस पर बटर लगाए और फिर पिज़्ज़ा टाॅपिंग लगाए । और बिर इसमे शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर के पीस और स्वीटकॉर्न फैलाएं ।



अब पिज़्ज़ा बेस पर कदूकस किया हुआ चीज़ फैलाएं और फिर इसमे चिली फ्लेक्स और ओरिगेनो डालें ।


सभी पिज़्ज़ा बेस को इसी तरह से बना ले । मेरे बेटे को प्लेन पिज़्ज़ा पसंद है तो उसके लिए आधे बेस पर सिर्फ बटर और चीज़ का उपयोग किया है।


ओवन को प्रिहीट करे और पिज़्ज़ा को 200,डिग्री सेल्सियस पर 10-12 मिनट तक पिज़्ज़ा को बेक करने के लिए रख दें 

पिज़्ज़ा जब अच्छी तरह से बेक हो जाए तब तो ओवन से निकल कर इसमे आपनी पसंद अनुसार चिली फ्लेक्स, ओरिगेनो और टोमाटोसाॅस डाल कर सर्व कीजिए ।


आप आपनी पसंद अनुसार इसमें पनीर या कोई सी सब्जी या मशरूम का उपयोग कर सकते हैं ।

आपकी स्वादिष्ट वेज पिज़्ज़ा तैयार है! आप इसे अपनी पसंद के टॉपिंग्स के साथ बना सकते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मज़े कर सकते हैं।



कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.