उंधियू - Undhiyu Recipe - Undhiu Recipe-mix vegetable sabji
उंधियू, बहुत सारी ताजी सब्ज़ियाँ और ढोकली मुठीया से बनी एक पारंपरिक गुजराती सब्जी है, जो
उतरायन(पतंग महोत्सव), दीवाली जैसे त्योहारों पर और शादी जैसे खास मौके पर बनाया जाता हैं। इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिये हरी मेथी, सुरती पापडी, तुवर लिलवा जैसी सब्जियों की जरूरत पड़ती है जो सर्दी के मौसम में आसानी से मिलती है, इसलिये इस स्वादिष्ट सब्जी को आम तौर पर सर्दी के मौसम में खाया जाता हैं। गुजरात के अलग-अलग हिस्सो में इसे अलग-अलग तरीके से बनाया जाता हैं; सुरती तरीके से, काठीयावाडी तरीके से और माटला उंधीयु - यह तीन मशहूर तरीके हैं। सुरती तरीके में नारियल और मुंगफली से बने मसाले की भराई को बैंगन, आलू, कच्चा केला इत्यादी में स्टफ किया जाता हैं। काठीयावाडी तरीके में सब्जियों को स्टफ नही जाता लेकिन उसका मसाला बाकी तरीको के मुकाबले थोडा ज्यादा तीखा होता हैं। माला उंधीयु जो दक्षिण गुजरात में बहुत मशहुर हैं, उसमें सब्जियों को पारंपरिक तरीके से प्रेशरकुकर के स्थान पर माटला (मिट्टी के घडे) में भाप से पकाया जाता हैं और यह उंबाडीयु के नाम से जाना जाता हैं। आप किस तरीके से इसे बनाते हैं उसकी परवाह न करते हुए यह किसी भी तरीके से स्वादिष्ट बनता हैं। घर पर इस गुजराती सब्जी को सुरती तरीके से और काठीयावाडी तरीके से आसानी से बनाने के तरीका इस स्टेप-बाय-स्टेप फोटो रेसिपी में समजाया गया हैं।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Undhiyu Recipe
सब्जियां
- सेम फली (sruti papdi) - 200 ग्राम
- छोटे बैगन - 5 (100 ग्राम)
- छोटे आलू - 8 (250 ग्राम)
- कच्चे केला - 1 (150 ग्राम)
- शकरकन्द - 1 (150 ग्राम)
- यम (कन्द) - 100 ग्राम
मसाले
- तेल - 4 -5 टेबल स्पून
- हींग - 2 पिंच
- अजवायन - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (छोटी 1 चम्मच)
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4-1/2 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच
- चीनी पाउडर - 1-3 छोटे चम्मच आपके स्वाद के अनुसार
- तिल - 2 टेबल स्पून
- मूंगफली दाने - 2 टेबल स्पून
- काजू - 2 टेबल स्पून
- अदरक -2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च - 2-3 बारीक कतरी हुई
- हरा धनियां - एक कप बारीक कतरा हुआ
- कद्दूकस किया हुआ ताजा हरा नारियल - 2-3 टेबल स्पून
- नीबू - 1
मुठिया के लिये
- बेसन - 1/3 कप
- गेहूं का आटा - 1/3 कप
- नमक - स्वादानुसार( 1/6 छोटी चम्मच) स्वादानुसार
- धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- मेथी - आधा कप (बारीक कटी हुई)
- तेल - मुठिया तलने के लिये
विधि - How to make Undhiyu
सारी सब्जियों को अच्छी तरह धो कर पानी हटा दीजिये.
मुठिया बनाने के लिये - How to make Muthiya for Undhiyuबेसन में दिये सारे मसाले और 3 छोटी चम्मच तेल मिला कर थोड़े से पानी की सहायता से पूड़ी से भी अधिक सख्त आटा गूथ लीजिये, आटे को सैट करने के लिये 10 मिनिट के लिये ढक कर रख दीजिये.
मुठिया के आटे से थोड़ा थोड़ा आटा तोड़कर, मुठ्ठी में बांधते हुये 2 इंच लम्बे रोल बना लीजिये, इस आटे से 10-11 रोल बनाकर तैयार कर लीजिये. कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में मुठिया डालिये, मीडियम और धीमी आग पर ब्राउन और कुरकुरे होने तक तल कर निकाल लीजिये. मुठिया तैयार है.
यम को छीलिये और आधा इंच के टुकड़े कीजिये, शकरकन्द को छील कर आधा इंच के टुकड़ो में काट लीजिये
यम के टुकड़े और शकरकन्द के टुकड़े गरम तेल में डाल कर नरम और क्रिस्पी होने तक तल कर निकाल लीजिये.
भुने तिल, भुने मूंगफली के दाने और काजू को दरदरा पीस लीजिये, और अदरक को कद्दूकस कर लिया, हरी मिर्च और हरे धनियां को बारीक काट लीजिये. थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनियां बचा कर, एक प्लेट में सारी चीजों को मिलाया. नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर, नारियल और गरम मसाला भी डाल कर अच्छी तरह मिला दिया, नीबू का रस भी मिला दीजिये. ऊंधियो के लिये मसाला तैयार है.
केले को बिना छीले आधा सेमी. के गोल टुकड़ों में काट लीजिये.. सेम के दोंनो ओर से धागे निकालिये और 1 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये, उसे खोलकर 2 भाग कर दीजिये. बैगन को डंठल हटाकर 2 लम्बे कट इस तरह लगाइये कि वह नीचे की ओर से जुड़ा रहे. आलू को छील कर 2 कट इस तरह लगाइये कि वह एक तरफ से जुड़े रहें.
आलू और बैगन में मसाला अच्छी तरह भर दीजिये और बचा हुआ मसाला, कटे हुये केले, यम, शकरकन्द और सेम में मिला दीजिये.
कुकर में 4 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में हींग और अजवायन और एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर डालिये. अजवायन भुनने पर, सेम डालिये, केले के टुकड़े, एक कप से थोड़ा सा कम पानी डालिये, मसाले भरी सब्जियां, मसाले में लपेटी सभी सब्जियां कुकर में भर दीजिये, कुकर बन्द कर दीजिये, धीमी आग पर 15 मिनिट तक ऊंधियो को पकने दीजिये, कुकर में ज्यादा प्रेशर न बने, सब्जियां भाप में धीमे धीमे पकती रहें.
आग बन्द कर दीजिये, कुकर का प्रेशर निकाल कर कुकर खोलिये और सब्जी में तला हुआ यम, शकरकन्द और मुठिया भी डाल दीजिये, सब्जियों को चलाना नहीं हैं, कुकर बन्द कीजिये और 5 मिनिट धीमी आग पर सब्जी को और पकने दीजिये. कुकर खोलिये, हरा धनियां हरा धनियां डाल दीजिये. ऊंधियो तैयार है. गरमा गरम ऊंधियो प्याले में निकालिये और गरमा गरम पूरी, परांठा या चपाती के साथ परोसिये और खाइये.
ऊंधियो के मसाले में आप अपने पसन्द के अनुसार हरा लहसुन कटा हुआ या लहसन का पेस्ट डाल सकते हैं.
उंधियू, एक प्रमुख गुजराती डिश है जो प्राकृतिक सामग्रीयों से बनती है और इसके कई फायदे हो सकते हैं। निम्नलिखित फायदों के बारे में विचार किया जा सकता है:
पोषण से भरपूर: उंधियू में मुख्य रूप से मेथी, पपीता, मूली, बटाटा, लिल्वा आदि शामिल होते हैं, जो पोषण से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, आदि प्राप्त होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
वेट लॉस: उंधियू एक हेल्दी और लो कैलोरी वाला भोजन है, जिसमें फाइबर समृद्ध होता है, जो भोजन को पेट में भरने में मदद करता है और भोजन के बाद की भूख को कम कर सकता है। इसलिए, इसे वजन घटाने या वजन को नियंत्रित रखने के लिए भी शामिल किया जा सकता है।
- सिर्फ तेल में पकाया जाता है: यह डिश मुख्य रूप से उबले हुए और फिर तेल में पकाए जाते हैं, जिससे यह बहुत कम तेल में बनता है। इसलिए, यह उन लोगों के लिए भी अच्छा है जो अधिक तेल वाले भोजनों से बचना चाहते हैं।
अनेक विकल्पों के साथ: उंधियू को बनाने के लिए विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया जा सकता है, जिससे इसे स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर बनाया जा सकता है। इसका स्वाद बहुत ही विशेष होता है और यह आपको अनेक अनुभव प्रदान कर सकता है।
ध्यान दें कि ये फायदे उंधियू के सामग्रियों और बनाने के तरीके पर निर्भर कर सकते हैं, और यह डिश ज्यादातर साइड डिश के रूप में खाया जाता है। अधिक फायदेमंद बनाने के लिए, स्वास्थ्यप्रद तरीके से तैयार किया जा सकता है, जैसे कि तेल का उपयोग कम करके, और स्वास्थ्यप्रद सामग्रियों का उपयोग करके
.png)
.png)
%20(1).png)
%20(1).png)
Post a Comment